आज के time में AI यानी Artificial Intelligence का trend बहुत तेजी से बढ़ रहा है. Google ने अपना नया और बहुत ही powerful AI model जिसका नाम Gemma 4 है उसे launch कर दिया है.यह Tech industry में बहुत बड़ा topic बन चुका है. पूरी दुनिया में लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं. लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह Gemma 4 क्या है और यह इतना famous क्यों हो रहा है. इस article में हम इसको बहुत ही detail में समझेंगे.Gemma 4 क्या है?Gemma 4 असल में Google DeepMind का एक नया Open Weight AI model है. Open weight का मतलब होता है कि developers इसके code को free में download कर सकते हैं. आप इसको अपने computer पर install करके use कर सकते हैं.Google ने अपने सबसे smart और paid model Gemini 3 में जो technology use की थी वही technology अब Gemma 4 में free में दे दी है. इसका मतलब है कि अब हर किसी के पास एक बहुत ही smart AI system हो सकता है.छोटे Size में बेहतरीन Performanceइस model की सबसे बड़ी खासियत इसका size और performance है. पहले लोग सोचते थे कि AI model जितना बड़ा होगा वही उतना अच्छा काम करेगा. लेकिन Google Gemma 4 ने इस बात को गलत साबित कर दिया है.Google ने इसके अलग अलग size market में निकाले हैं जैसे E2B और E4B और 26B और 31B. इसका E2B और E4B model इतना हल्का है कि यह आपके normal mobile phone पर भी आराम से चल सकता है. इसके लिए आपको बहुत महंगे hardware या high speed internet की जरूरत नहीं है. यह mobile की battery भी बहुत कम खर्च करता है.इंसानों की तरह सोचने की क्षमता (Advanced Reasoning)यह नया AI सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता बल्कि यह एक इंसान की तरह सोचता है. इसमें advanced reasoning की power है. अगर आप इसको कोई complex logic या math का problem देते हैं तो यह step by step सोच कर उसको solve करता है. यह coding करने में भी बहुत expert है.Developers इसको अपने coding assistant की तरह use कर सकते हैं. इसके अंदर agentic workflow का feature भी है. इसका मतलब यह है कि यह सिर्फ आपसे बात नहीं करता बल्कि आपके दिए गए tasks को खुद perform भी कर सकता है. आप इसको कोई app बनाने या data analyze करने को कह सकते हैं और यह खुद tools का use करके उस काम को पूरा कर देगा.Developers और Startups के लिए Game ChangerGoogle ने Gemma 4 को Apache license के साथ launch किया है. यह license developers और startup companies के लिए एक बहुत बड़ा gift है. इस license का फायदा यह है कि कोई भी इस AI model को अपने business के लिए use कर सकता है और इसको modify करके अपने apps बना सकता है.इसके लिए Google को कोई extra fees देने की जरूरत नहीं है. India में बहुत सारे developers और नए startups हैं जिनके पास महंगे cloud server खरीदने का budget नहीं होता. उनके लिए यह AI एक game changer साबित होने वाला है. अब हर developer अपने laptop पर ही एक world class AI system बना सकता है.India के लिए Offline AI RevolutionIndia के context में Gemma 4 का आना बहुत बड़ी revolution है. हमारे देश में आज भी कई ऐसी जगह हैं जहां internet का network बहुत weak होता है. क्योंकि यह AI offline mode में आपके device पर चल सकता है इसलिए internet की speed का इस पर कोई असर नहीं पड़ता.इसमें बहुत सारी भाषाओं का support है. इसका मतलब है कि अब Hindi और दूसरी local भाषाओं में भी smart AI apps बनाए जा सकेंगे. यह education और health sector में बहुत मददगार साबित होगा.देखा जाए तो Google ने Gemma 4 के जरिये AI को सबके लिए आसान और free बना दिया है. अब यह technology सिर्फ बड़ी और अमीर companies तक सीमित नहीं रह गई है. एक आम student से लेकर एक professional developer तक हर कोई इसका फायदा उठा सकता है. आने वाले time में हम इस AI की मदद से बहुत सारे नए और innovative applications देखने वाले हैं जो हमारी life को और भी आसान बना देंगे.लेखक: Nikee KumariFounder & Owner – nikee.in (Website Developer, Blogger & SEO Expert)अगर आप अपनी खुद की WordPress website design करना सीखना चाहते हैं या फिर आपको अपने blog पर SEO के जरिये ज्यादा traffic लाना है तो nikee.in पर जरूर visit करें. यहाँ पर आपको blogging और website से जुड़ी हर detail और monetization की advance जानकारी बहुत ही आसान भाषा में मिलेगी जिससे आप अपनी online journey को और बेहतर बना सकते हैं. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading…Relatedपोस्ट नेविगेशन भारत में Cloud और AI का धमाका 2026: नौकरी, निवेश और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव
[…] इसे GANs (Generative Adversarial Networks) कहा जाता है। इसमें AI के दो हिस्से होते हैं: एक जो नकली चेहरा […]Loading...Reply